भागलपुर, अगस्त 8 -- मनिहारी (कटिहार) से मदन सिंह की रिपोर्ट छह माह से मदरसा के शिक्षको तथा कर्मियो को वेतन नही मिलने से सभी का माली हालत खराब हो गया है । इसी बीच मदरसा फैजुल गोराबा बैजनाथपुर दियारा मदरसा नंबर 654 मे कार्यरत आदेशपाल का इलाज के अभाव मे मौत हो गई है । मदरसा के हेड मोलवी मो जिआऊल ने बताया कि छह माह से मदरसा के शिक्षको को वेतन नही मिला है । इसी बीच आदेशपाल यूसुफ हसन अचानक बीमार हो गया था । कटिहार मे उसका इलाज हुआ था। परंतु चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया था । रूपये के अभाव मे यूसुफ बाहर इलाज नही करा सका जिसके कारण उनकी मौत हो गई है । आदेशपाल यूसुफ बैजनाथपुर दियारा के रहने वाले थे । वर्तमान मे लालबाग के पास घर बना कर रह रहे थे । हेड मोलवी ने यह भी बताया कि छह माह से वेतन नही मिलने के कारण मदरसा मे कार्यरत सभी शिक्...