भागलपुर, मई 2 -- कुरसेला (कटिहार) से मणिकांत रमण की रिपोर्ट गंगा नदी में शनिवार को मछुआरों के जाल में दुर्लभ बघार मछली फंसने से इलाके में चर्चा का विषय बन गया। करीब 12 किलो वजनी इस बड़ी मछली को पकड़ने में मछुआरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मछली पकड़ने वाले मछुआ कोशकीपुर निवासी सुमन सिंह ने बताया कि गंगा में बघार मछली बहुत कम ही देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बड़ी मछली का मिलना कभी-कभार ही संभव होता है, इसलिए इसे खास माना जाता है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई मछली को बेहतर कीमत मिलने के कारण बिक्री के लिए बंगाल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के बीच इस बड़ी मछली को देखने के लिए भी उत्सुकता बनी रही। मछुआरों का कहना है कि गंगा में जलस्तर और मौसम के अनुकूल होने पर ही इस तरह की बड़ी मछलियां जाल में फंसती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...