भागलपुर, अप्रैल 15 -- कुरसेला से मणिकांत रमन कुरसेला, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच-31 पर मंगलवार की रात भीषण जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि कई वाहन घंटों तक सड़क पर रेंगते नजर आए। जाम के बीच असम की ओर जा रहे ट्रक चालक शमशेर ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 6 बजे थाना बिहपुर के पास जाम में फंस गए, करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह कुरसेला पहुंच सके। वहीं बांका से बालू लेकर आ रहे ट्रक चालक असलम ने बताया कि नवगछिया से कुरसेला की दूरी तय करने में उन्हें करीब 6 घंटे का समय लग गया। जाम हटाने के लिए पुलिस पूरी रात सक्रिय रही और लगातार वाहनों को निकालने का प्रयास करती रही। बुधवार सुबह स्थिति में कुछ सुधार हुआ, लेकिन दोपहर 12 बजे तक रुक-रुक कर जाम की...