भागलपुर, अप्रैल 24 -- कुर्सेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट थाना पुलिस ने शुक्रवार को एसएच 77 पर पुराना हवाई अड्डा के समीप एक टोटो से 13.5 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवगछिया पुलिस जिला के खरिक थाना क्षेत्र के हरियो निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवाबगंज से एसएच 77 के रास्ते गांजा की खेप लेकर एक तस्कर नवगछिया जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुराना हवाई अड्डा के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान नवाबगंज की ओर से आ रही एक संदिग्ध टोटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में टोटो से 13.5 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही टोटो को जब्त कर आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.