भागलपुर, अप्रैल 13 -- कटिहार,एक संवाददाता जिला पुलिस ने पिछले 24घंटों में जिले भर में विशेष अभियान चलाकर अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में 24 कांडों से संबंधित, 25 गैर-जमानती वारंट और 16 जमानती वारंट के आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा शराब से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गंभीर अपराधों पर भी पुलिस का शिकंजा कसता दिखा। हत्या के मामले में 2, आर्म्स एक्ट में 2, हत्या के प्रयास में 1 तथा बलात्कार व पॉक्सो एक्ट में 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में 65 गिरफ्तारी, 6 लाख से अधिक जुर्माना; बिहार पुलिस की कार्रवाई से कटिहार में हड़कंप वहीं चोरी के एक मामले में भी ...