भागलपुर, जून 10 -- बरारी, संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड के सिक्कट पंचायत वार्ड संख्या 7 सरकार भवन के पास पूर्व उप मुखिया भीम राय के घर में सोमवार को रात्री 12 अचानक घर में आग लगने से लगभग तीन लाख रुपए मुल्य का सारा सामान जरकर राख हो गया है।इस आग लगी की घटना में भीम राय के चार परिवार का चार घर पूरी तरह जरकर राख हो गया है जबकि दो गाय और चार बकरी आग से झुलसने के कारण मौत हो गया है और शेष दो गाय जख्मी है।भीम राय ने बताया की एक मोटर साईकिल सहित घर का सारा समान जलकर वर्वाद हो गया है।बरारी के अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने के वाद बताया कि तत्काल राहत के लिए पीड़ीत परिवारों के बिच प्लोथिन सुखा राशन का वितरण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.