भागलपुर, अप्रैल 24 -- कटिहार से चन्दन कुमार जिले में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपियों के पास से 49 लीटर देशी शराब भी बरामद किया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि शंकर टोला, सड़क किनारे क्षेत्र में उत्पाद विभाग द्वारा धारा 30(ए) के तहत अर्जुन कुमार चौधरी निवासी सरीकांवन बंधा, थाना मनिहारी, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 12 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। वह स्कूटी से शराब लेकर जा रहा था। उत्पाद विभाग की टीम ने सालमारी थाना क्षेत्र के नौवा टोली के पास की गई, जहां तीन अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार तीन व्यक्तियों को चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सरवन विश्वास के पास से 15 लीटर, लालू विश...