भागलपुर, अक्टूबर 6 -- कटिहार, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज चौक और पटेल चौक के बीच सोमवार को दिनदहाड़े अधिवक्ता अजमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चाकू, एक बाइक, एक स्कूटी और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। हालांकि, पुलिस के अनुसार गोली चलाने का आरोपित मुजम्मिल उर्फ खोखा अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि पांच अक्टूबर को हरिगंज चौक और पटेल चौक के बीच बदमाशों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी पर पहले चाकू से हमला किया और फिर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जह...