भागलपुर, मार्च 10 -- कटिहार, एक संवाददाता। कुर्सेला थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक से 22 मवेशियों को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से छह पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है और सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।एसपी शिखर चौधरी ने बताया कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक डीसीएम ट्रक में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को भरकर अवैध रूप से एनएच-31 स्थित गिट्टी प्लांट की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और सत्यापन के लिए गिट्टी प्लांट एनएच-31 के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए ट्र...