भागलपुर, जुलाई 12 -- हसनगंज, कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का 15 जुलाई को मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर रविवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने महाविद्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन, कक्षाओं, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उन 211 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन शुरू कराया जा रहा है, जहां अब तक उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। कटिहार जिले के सात प्रखंड भी इस महत्वाकांक्षी योजना में शाम...