कटिहार: स्वास्थ्य उपकेंद्र में ताला, मरीज बेहाल
भागलपुर, मार्च 18 -- मनसाही, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के हफलागंज स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर अक्सर ताला लटके रहने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दवा लेने पहुंचे मरीजों-झालो देवी, कुलसुम खातून, गया भगत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पहले यहां ऑफलाइन दवा आसानी से मिल जाती थी, लेकिन अब ऑनलाइन सिस्टम और मोबाइल ओटीपी के जरिए दवा वितरण होने से गरीब व असहाय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों के पास मोबाइल तक नहीं है, ऐसे में वे दवा से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र अक्सर बंद रहता है, जिससे नियमित जांच और दवा दोनों प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिना ओटीपी के ऑफलाइन दवा वितरण की व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.