भागलपुर, मई 28 -- सेमापुर (कटिहार) से राणा सिंह की रिपोर्ट सेमापुर, संवाद सूत्र। गुरुवार को सेमापुर के क्षेत्रों में बकरीद का पर्व श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नए कपड़ों में सजे बच्चे दिनभर त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए। यह भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में अमन-चैन की मांगी गई दुआ वहीं बकरीद के अवसर पर कुर्बानी की रस्म अदा की गई तथा जरूरतमंदों के बीच मांस का वितरण कि...