भागलपुर, मार्च 12 -- बरारी, संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत अंतर्गत हाँसीमपुर सीज टोला गांव में गुरुवार की सुबह सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बरारी प्रखंड प्रमुख के घर पर बने पैखाना (सेप्टिक टैंक) की सफाई के लिए सक्शन मशीन टैंकर के साथ वाहन पहुंचा था। सफाई का कार्य शुरू ही किया जा रहा था कि सफाई कर्मी गोलू मल्लिक टैंक में पाइप डालने के दौरान अचानक फिसल गया और टैंक में गिरने लगा। मौके पर मौजूद टैंकर चालक 32 वर्षीय संतोष कुमार यादव ने तत्परता दिखाते हुए गोलू मल्लिक को बचाने के लिए तुरंत दौड़कर उसे खींचने का प्रयास किया। बताया जाता है कि संतोष कुमार यादव की कोशिश से गोलू मल्लिक को ...