भागलपुर, जनवरी 30 -- कटिहार। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्ती एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुपर-पेट्रोलिंग अभियान को तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत एसडीपीओ सदर-2 रंजन कुमार सिंह,एसडीपीओ बरसोई अजय कुमार एवं पुलिस निरीक्षक द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओडी पदाधिकारी (ऑफिसर ड्यूटी) तथा गश्ती वाहनों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गश्ती की नियमितता, रात्रि पेट्रोलिंग, वाहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर तथा अपराध संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही न बरतने, समय पर रिपोर्टिंग करने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को ...