भागलपुर, जुलाई 24 -- कटिहार से चन्दन कुमार समाहरणालय गेट पर 23 जुलाई को हुए उपद्रव मामले में कटिहार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने रिलीज किए गए फुटेज और आम लोगों से मिले इनपुट के आधार पर एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 23 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मौलानापुर निवासी अहसन रजा (20), पिता तौफीक रजा के रूप में हुई है। उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि समाहरणालय गेट एवं उसके आसपास प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर ईंट-पत्थर फेंककर हमला किया था और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। यह भी पढ़ें- कटिहार: उपद्रवियों की पहचान में जनता से सहयोग मांग रही पुलिस, 72 सं...