भागलपुर, अप्रैल 15 -- सेमापुर (कटिहार) संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड के कांतनगर पंचायत अंतर्गत राजापाकर से सिमराहा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आम लोगों का चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया है। बरसात को देखते हुए ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पूरी तरह खतरनाक हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ जाती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- कटिहार: सड़क बनी मुसीबत गड्ढों में तब्दील मार्ग से लोग परेशान इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।एक ओर जहां बरारी विधानसभा क्षेत्र में विकास के बड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.