भागलपुर, मई 16 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट धर्म, आस्था और सनातन परंपरा के अद्भुत संगम का साक्षी बना बारसोई का अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री विष्णु मंदिर, जहां शनिवार को वट सावित्री पूजा के अवसर पर सुहागिन महिलाओं की अपार श्रद्धा उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। सोलह श्रृंगार से सुसज्जित महिलाओं ने भगवान श्रीहरि विष्णु एवं पावन वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। श्री विष्णु मंदिर परिसर स्थित वट वृक्ष के नीचे जब महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर परिक्रमा की और सती सावित्री एवं सत्यवान की अमर कथा का श्रवण किया, तब पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। यह भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना मंदिर में गूंजते मंत्रोच्चार, ...