भागलपुर, जनवरी 31 -- कटिहार, एक संवाददाता सदर अस्पताल परिसर स्थित दिव्यांग कार्यालय में दिव्यांग के बीच उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण व उपस्कर का वितरण किया गया। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति के नेतृत्व में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद शामिल हुए।मौके पर दिव्यांग जागरूकता अभियान के तहत विधायक ने करीब 24 दिव्यांगजनों के बीच उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण व उपस्कर का वितरण किया। वितरित सामग्री में व्हीलचेयर, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट, श्रवण यंत्र, लाठी सहित अन्य उपकरण शामिल रहे। विधायक ने समिति के कार्यों की सराहना की और केंद्र व बिहार सरकार की दिव्यांग कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विधायक निधि से एक सुसज्जित दिव्यांग कार्यालय निर्माण कराने का आश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.