भागलपुर, फरवरी 1 -- कटिहार। फलका हाट में मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हाट में किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर लिया गया था। चोरी के आरोप में एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने महिला की जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग जुट गए और कुछ देर के लिए हाट में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों की भीड़ ने महिला को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। फिलहाल मामले में पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, घटना को लेकर हाट में मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.