भागलपुर, अगस्त 22 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 26 जोड़ी छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने हाथों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए डिजाइन इतने सुंदर और कलात्मक थे कि निर्णायकों को विजेताओं का चयन करने में काफी समय लगा। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद पार्वती-अष्टमी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गुनगुन-दीया तथा तरन्नुम-समेनुर की जोड़ी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही, जबकि संगीता-रक्षा की जोड़ी ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Du...