भागलपुर, फरवरी 1 -- कटिहार। कोढा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर नहर के समीप संध्यावस्था में पशुपालन विभाग के एक कर्मचारी का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान अररिया जिले के महल गांव थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी साजन कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी कटिहार पहुंच गए हैं। इस संबंध में कोढा क्षेत्र के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह हत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। एसडीपीओ ने कहा कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है तथा विभिन्न बिंदुओ...