भागलपुर, मार्च 11 -- कटिहार, एक संवाददाता। जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रौतारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से 17 मवेशियों को बरामद किया है तथा एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि रौतारा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में क्रूरता पूर्वक पशुधन को लादकर अवैध रूप से ग्राम महेशवा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आवश्यक कार्रवाई करते हुए महेशवा गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मिनी ट्रक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.