भागलपुर, मई 28 -- समेली (कटिहार) से सितेश सिंह की रिपोर्ट समेली, एक संवाददाता। मध्याह्न भोजन योजना के सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। जिला प्रशासन के निर्देश पर बीडीओ सत्येन्द्र सिंह एवं सीओ प्रियरंजन कुमार ने विद्यालयों में पहुंचकर भोजन व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की।बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय कन्या ठाकुरबाड़ी, मध्य विद्यालय विष्णुचक तथा मध्य विद्यालय चकला खैरा का निरीक्षण किया। वहीं सीओ ने मध्य विद्यालय बखरी खरकट्टा, प्राथमिक विद्यालय तिवारी टोला एवं मध्य विद्यालय खोटा में जांच की। अधिकारियों ने भोजन निर्माण स्थल, रसोईघर, पेयजल व्यवस्था, खाद्यान्न भंडारण एवं स्टॉक पंजी की जांच की। यह भी पढ़ें- कटिहार: मिड डे मील योजना की हुई जांच, कई स्कूलों में पहुंचे अधिकारी बी...