भागलपुर, मई 30 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हसनगंज में 25 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित छह दिवसीय माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता सप्ताह का समापन शनिवार को विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं समुदाय में माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों एवं वर्जनाओं को दूर करना था। जागरूकता सप्ताह के दौरान विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, माहवारी क्विज़, निबंध लेखन प्रतियोगिता, जागरूकता सत्र एवं माहवारी स्वच्छता और प्रबंधन पर परिचर्चा जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माहवारी स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी ...