भागलपुर, अप्रैल 23 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट कटिहार। नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक के समीप गुरुवार को नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बहुमंजिली इमारत के हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नाला निर्माण कार्य के दौरान सामने आए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में की गई।जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा क्षेत्र में नाला निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान जांच में पाया गया कि एक मकान मालिक ने अपनी बहुमंजिली इमारत का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना लिया है, जिससे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी अतिक्रमण पर चला बुलडोजर मामले की पुष्टि होने के बाद नगर निगम की ओर से संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, नोटिस के बाव...