कटिहार: मध्य विद्यालय मोरसंडा में छात्रों का विदाई सह सम्मान समारोह
भागलपुर, मार्च 31 -- समेली, एक संवाददाता मध्य विद्यालय मोरसंडा में कक्षा 8 के छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक बरूण कुमार यादव ने किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमें बच्चों को तिलक लगा कर माला एवं मुकुट पहनाकर मिठाई खिलाकर कलम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य की सफल एव उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और आनंदमय बना दिया।प्रधानाध्यापक बरूण कुमार यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से ही सपनों को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर शिक्षक रजनीश रंजन, जितेंद्र पासवान, नरेश कुमार, सूरज कुमार, आनंद राज और किरण कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.