भागलपुर, अप्रैल 8 -- कटिहार से चन्दन की रिपोर्ट कटिहार। जिले में अवैध शराब के खिलाफ मद्य निषेध टीम का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में शराब बरामद की। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर हाजी टोला स्थित पुलिया के पास बेचन यादव को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से रॉयल स्टैग व्हिस्की की 375 एमएल की 24 बोतल, कुल 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं ड्रोन छापामारी टीम ने मनसाही थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को अवैध रूप से चुलाई शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है । साथ ही 2 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। इसके अलावा गुप्त सूचना के आधार पर बंगाली कॉलोनी ...