भागलपुर, फरवरी 25 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत कटिहार मद्य निषेध टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बलरामपुर थाना क्षेत्र के फरसरा गांव के समीप एक क्षतिग्रस्त एक्सयूवी कार से कुल 144.000 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की है। जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक एक्सयूवी कार के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी और भागने लगा। टीम द्वारा पीछा किए जाने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलि...