भागलपुर, अप्रैल 23 -- सेमापुर (कटिहार) से राणा सिंह की रिपोर्ट सेमापुर/संवाद सूत्र। सेमापुर क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के कारण दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय गर्म हवाओं लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में भी दोपहर के समय चहल-पहल कम हो गई है। गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों, छाता और गमछे का सहारा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री तापमान के बीच हीट वेब की चपेट में नवादा चिकित्सकों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम के इस तेवर को देखते हुए लोगों को फिलहाल राहत मिलने ...