कटिहार: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने महाविद्यालय में किया पौधारोपण
भागलपुर, जून 5 -- कटिहार से शाशि रमण की रिपोर्ट कटिहार निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित पासवान के नेतृत्व में शहर के विभिन्न महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य को उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प किया। मुख्य रूप से शुभम पासवान, मिट्ठू, मनीष, इकबाल, विक्की, अनामिका कुमारी, अंकिता कुमारी ,अमित कुमार, सचिन आदि उपस्थित थे। छात्र नेताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपाय है और प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जवाबदेही का निर्वहन करना चाहिए। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.