भागलपुर, मार्च 15 -- प्राणपुर। रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतकोल दियारा क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की गई। खनन इंस्पेक्टर केशव राज ने छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर खनन टीम मौके पर पहुंची थी। किंतु खनन माफियाओं द्वारा बस्तौल,प्राणपुर एवं केहुनियां मोड़ पर अपने-अपने खास लोगों को खनन टीम के आने पर सूचना लीक करने के लिए रखा जाता है। रविवार को बस्तौल चौक से जैसे खनन टीम की गाड़ी आगे बढ़ी वैसे ही खनन माफियाओं को सूचना मिल गया। सूचना मिलते ही जेसीबी एवं ट्रैक्टर को लेकर खनन माफिया भागने लगते हैं। आज रविवार को भी जैसे ही खनन विभाग की गाड़ी को देखा तो तुरंत अपने अपने साथियों को खबर कर दिया गया। जिस कारण खनन टीम की पहुंचने से पहले ही सभी गाड़ी भाग खड...