कटिहार: बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में जारी
भागलपुर, अप्रैल 24 -- कटिहार से चन्दन कुमार बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की दिशा में मतदान प्रक्रिया जारी है। यह चुनाव होमगार्ड डीएसपी कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया है, जहां सुबह करीब 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुल 1191 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 200 से अधिक महिला मतदाता भी शामिल हैं। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव की निगरानी के लिए संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देशबंधु आजाद कटिहार पहुंचे हैं। उनके साथ प्रदेश संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार सिंह और शिव प्रसाद भी मौजूद हैं।विभिन्न पदों के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष रंजीत कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.