भागलपुर, अगस्त 29 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट बिहार का शिक्षा विभाग अब सुधार के जरिए बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ेगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को कटिहार में कहा कि रिफॉर्म से ही परफॉर्म की ओर अग्रसर हुआ जा सकता है। बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी क्षमता के अनुरूप बेहतर शिक्षा देने के लिए विभाग कई नए पहलुओं पर काम कर रहा है। इसमें पहली बार बच्चों की ब्रेन मैपिंग पर भी विचार किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की उपस्थिति में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों की रुचि और उनकी क्षमता को समझकर उन्हें उसी अनुरूप शिक्षा देने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- बिहार में पहली बार बच्चों की ब्रेन मैपिंग पर हो रहा विचार ब्रेन मैपिंग के माध्यम से बच्चों की ...