भागलपुर, अप्रैल 29 -- कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण कटिहार, एक संवाददाता बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ ने में 8 आशा कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई को बिना पर्याप्त साक्ष्य के बताया है और जिला प्रशासन से इसे वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।

आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि यादव अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को गैरकानूनी बताना उचित नहीं है, क्योंकि वे स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और मरीजों की सहायता के लिए ही अस्पताल में रहती हैं। पत्र में कहा गया है कि बिना ठोस प्रमाण के उन पर आरोप लगाकर कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है।

संघ की मांगें संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी आशा कार्यकर्ता पर मरीजों को निजी संस्था...