भागलपुर, अगस्त 14 -- कुरसेला से शशि रमन की रिपोर्ट । प्रखंड क्षेत्र में कोसी के बढ़ते जलस्तर के साथ बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। एनएच-31 से बाघमारा और पंचखुट्टी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर दो जगह बाढ़ का पानी चढ़ गया है। एक जगह करीब एक फीट और दूसरी जगह लगभग तीन फीट पानी सड़क के आर-पार बह रहा है। हालांकि फिलहाल सड़क पर आवागमन पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। ग्रामीण पानी के बीच से पैदल और बाइक लेकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो बाघमारा और पंचखुट्टी सहित आसपास के गांवों की करीब एक हजार की आबादी का हाट-बाजार से संपर्क भंग हो सकता है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। इधर, खेतों में बाढ़ का पानी फैलने से फसलें डूबने लगी हैं। पशुपालकों के समक्ष पशु चारा क...