भागलपुर, फरवरी 7 -- बरारी। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तथा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के तत्वावधान में बरारी प्रखंड के गुरुबाजार स्थित जागेश्वर उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय 'प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम' का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रेरणा उत्सव में उच्च विद्यालय सुजापुर,जे०एन०सी०उच्च विद्यालय बरेटा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारीनगर एच०के० उच्च विद्यालय जोतराम राय जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरुबाजार तथा गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान जल-जीवन-हरियाली स्वच्छ व विकसित भारत राष्ट्र के प्रति मेरा योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कविता निबंध कहानी भा...