भागलपुर, जुलाई 25 -- बरारी से दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट बरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को बिहार सरकार के एक सौ दिनों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कार्यकाल के शुरुआती एक सौ दिनों में किए गए विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।बताया गया कि 15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सरकार ने विकास सुशासन आधारभूत संरचना रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य कृषि तथा कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे...