भागलपुर, अप्रैल 15 -- आजमनगर, एक संवाददाता। लगातार फरार रहने से कटिहार न्यायालय के द्वारा वारंटी सद्दाम हुसैन के घर पर इश्तिहार का तामिला के निर्देश आजमनगर पुलिस को दिया गया था। जारी इश्तिहार में बताया गया था कि एक सप्ताह के भीतर कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया जाए अन्यथा की स्थिति में कुर्की जपती जैसी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आजमनगर पुलिस सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी। मंगलवार की रात्रि छापामारी के दौरान सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी कर ली गई। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के जारहंडा गांव निवासी स्वर्गीय सोहराब के पुत्र सद्दाम की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- वारंटी समेत दो नशेड़ी गिरफ्तार कागजी प्रक्रिया पूरी कर सद्दाम को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.