भागलपुर, फरवरी 25 -- फलका। एक संवाददाता फलका पुलिस ने गश्ती के क्रम में थाना क्षेत्र के ललिसिंघीया गांव समीप शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में नौ शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि गश्ती के क्रम में ललिसिंघीया गांव पहुंचे तो देखा कि कुछ व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा था।जिसे सदलबल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में पकड़ाये व्यक्तियों के मुंह से शराब पीने का गंध आ रहा था।सभी का बारी-बारी से ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सभी व्यक्तियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...