भागलपुर, जून 15 -- कटिहार से आशीष कुमार की रिपोर्ट फलका थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव में जमीन और पैसे के विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला और उनके परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।आरोपियों ने न केवल घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की,बल्कि पीड़ित परिवार की करीब पांच कट्ठा जमीन पर अवैध कब्जा भी कर लिया।घटना को लेकर 65 वर्षीय पीड़िता कुन्ती देवी ने फलका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कटिहार: काम पर जाने के दौरान युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...