भागलपुर, अप्रैल 5 -- कटिहार। फलका थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल को हुए उपद्रव और पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि घटना के विरोध में कुछ लोगों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया था। इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और फलका थाना पर पहुंचकर उपद्रव करने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा सरकारी हथियार छीनने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छिना गया हथियार सुरक्षित बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में मुख्य आरोपी दिवाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.