भागलपुर, अगस्त 1 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बखरी बालूटोला के समीप शनिवार की सुबह तकरीबन 7:30 बजे टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। टैंकर आगे बढ़ाकर सड़क के किनारे लगाकर चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान बिषणीचक वार्ड नंबर 11 निवासी विपिन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर और बाइक चालक दोनों ही तेज गति में विपरित दिशा की ओर से आ रहे थे। इस दौरान दोनों में तेज टक्कर हुई और घटना स्थल पर ही बाइक चालक ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर पोठिया पुलिस सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के...