भागलपुर, जनवरी 23 -- बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई प्रखंड के लहगरिया पंचायत स्थित दौला दरगाह में सैयद ख्वाजा हजरत याकूब शाह बाबा के मजार पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित दो दिवसीय उर्स-ए-मुबारक कार्यक्रम बड़े ही अकीदत के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया। उक्त उर्स-ए-मुबारक कार्यक्रम का शुभारम्भ जदयू नेता ख्वाजा शाहिद, आप नेता मोजीबूर रहमान एवं आयोजन कमेटी के सदस्यों मोहम्मद जमील, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अरमान व मोहम्मद सादिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर गुरुवार की देर संध्या को किया। ज्ञात हो कि क्षेत्र में हजरत याकूब शाह बाबा के मजार से हिन्दु तथा मुस्लिम दोनों ही समप्रदाय के लोगों की असीम आस्था जुड़ी हुई है। गुरुवार की रात कव्वाली प्रोग्राम आयोजित की गई। रात भर कव्वाली प्रेमियों की बड़ी भीड़ आयोजन स्थल पर जमीं रही। उर्स के दौरान बड़ी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.