भागलपुर, दिसम्बर 27 -- बारसोई । निज प्रतिनिधि पीडीएस डीलरों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर शनिवार को बारसोई डीलर संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीलरों का आक्रोश खुलकर सामने आया। डीलरों ने साफ शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष आफताब आलम ने की। बैठक में संघ के सचिव श्यामाकांत मजूमदार, उपसचिव सद्दाम हुसैन, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार बोसाक समेत बड़ी संख्या में पीडीएस डीलर मौजूद रहे। डीलरों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खामियों पर गंभीर सवाल उठाए। तौल व्यवस्था पर सवाल, अनियमितता का आरोप डीलरों ने बताया कि गोदाम से पीडीएस दुकानों तक अनाज पहुंचाने वाले ट्रैक्टरों में लोड सेल नहीं लगे होने के कारण सही तौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.