भागलपुर, दिसम्बर 14 -- कटिहार। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक पिकअप से 129.6 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बजरंगबली चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि बलरामपुर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में शराब की खेप लेकर तस्कर गुजरने वाला है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना पुलिस ने अपने बल के साथ बजरंगबली चेक पोस्ट के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक पुलिस बल को देखकर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर पिकअप को रोका और चालक को पकड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.