भागलपुर, अगस्त 29 -- कटिहार से आशीष कुमार की रिपोर्ट शनिवार की सुबह करीब नौ बजे फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत स्थित मोरसंडा गांव के बरंडी नदी के कमलाघाट पर नहाने के क्रम में पैर फिसलकर गहरे पानी में चले जाने के कारण पानी में डूबने से एक पैतीस वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सोनू कुमार शर्मा (उम्र 35 वर्ष), पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के सिंघीयान गांव निवासी के रूप में हुई है। मृतक के शव को स्थानीय गोताखोर एवं ग्रामीणों के सहयोग से पानी से बाहर निकाला गया।जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया अजहरुद्दीन उर्फ राजू नायक और उप प्रमुख नेहा प्रवीण को दी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अरंगी गांव में नाले में किशोरी का उतराया मिला शव मुखिया और उप प्रमुख ने तत्काल इसकी जानकारी सीओ सौमी पोद्दार व स्थानीय पुलिस को दी। ...