भागलपुर, अप्रैल 29 -- कटिहार। सेमापुर थाना पुलिस ने नशे करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को नशे की हालत में पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशाखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदिग्ध अवस्था में पाए गए दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर जांच की गई, जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- पलटनिया चौक पर शराब पीते तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.