भागलपुर, जून 10 -- कटिहार,एक संवाददाता। कटिहार जिले के मनिहारी स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन से जुड़े 33 केवी मनसाही फीडर का मेंटेनेंस कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अनुसार अगले तीन दिनों के भीतर मेंटेनेंस कार्य पूरा कर लिया जायेगा । बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद मनसाही एवं सेमापुर विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। इसके तहत मनसाही, बरारी और कोढ़ा प्रखंड के उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप अधिक सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सकेगी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार के विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि फीडर के रखरखाव कार्य से बिजली वितरण प्रणाली की क्षमता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को...