भागलपुर, मार्च 28 -- कदवा, एक संवाददाता। बीते रात तीसरे पहर करीब ढाई बजे आई तेज हवा के साथ बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लगभग 10 घंटे तक पूरी तरह ठप्प रही। बिजली बाधित रहने से रात से दिन तक उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।आमजनों के मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्य प्रभावित रहे। तेज हवा के साथ आई बारिश में कहीं-कहीं तार पर पेड़ों के डाल भी गिर गए थे। जिसे बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा सुबह होते ही ढूंढ कर ठीक-ठाक कर दिन के 11:30 बजे विद्युत सेवा बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...