कटिहार: डॉक्टरों ने ओपीडी से बनाई दूरी, जिले में 6 हजार से अधिक मरीज प्रभावित
भागलपुर, सितम्बर 25 -- कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को शुक्रवार को डॉक्टरों की ओपीडी बहिष्कार के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (बीएचएसए ) के आह्वान पर कटिहार जिले के डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सहित अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। हालांकि सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा चालू रही। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) से जुड़े डॉ. आर. सुमन ने बताया कि राज्य मुख्यालय के निर्देश पर बिहार के सभी 38 जिलों के डॉक्टर ओपीडी का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की मांगें पूरी होने तक आने वाले दिनों में भी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवा बाधित रह सकती है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.